फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19 named in Pradhan's brother's murder case

प्रधान के भाई की हत्या मामले में 19 नामजद

Fri, 06 Mar 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
19 named in Pradhan's brother's murder case
महाराजगंज थाना क्षेत्र केगोदापुर के प्रधान के भाई की हत्या के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह - फोटो : AZAMGARH
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर ग्राम प्रधान के भाई की चुनावी रंजिश में पीट-पीट कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी सचिदानंद समेत 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार की रात शव घर पहुंचने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने शव को घर के पास ही सड़क पर रख जाम लगा दिया। घंटो बाद एसपी ग्रामीण व एसडीएम के पहुंचने पर साढ़े ग्यारह बजे शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

गोंदापुर गांव निवासी 50 वर्षीय ओंकार दुब की बुधवार को चुनावी रंजिश में विपक्षियों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान ओंकार की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की रात पीएम के बाद मृतक का शव गांव में पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। रात के चलते शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह करने का परिजनों ने निर्णय लिया। सुबह होने पर परिजन व ग्रामीण घर के पास ही शव को रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही मृतक के भाई व ग्राम प्रधान नागेंद्र दुबे की तहरीर पर पुलिस ने 19 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। जाम कर प्रदर्शन की सूचना पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसडीएम सगड़ी मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। घंटो मानमनौवल के बाद 11.30 बजे परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट रवाना हुए।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों की यह थी मांग
कटानी बाजार। शव रख कर प्रदर्शन के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने प्रधान परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, परिवार में शस्त्र लाइसेंस जारी करने व गांव में पुलिस चौकी की स्थापना किये जाने की मांग कर रहे थे। एसपी ग्रामीण व एसडीएम सगड़ी ने ग्रामीणों व परिजनों की मांग पर सहमति जतायी। इसके बाद भी शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद लोगों में यह है शामिल।
आजमगढ़। ग्राम प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में नामजद किये गये लोगों में सचिदानंद मिश्र, रणविजय यादव, सतेंद्र, विकास, मुकेश, अनिरूद्ध सिंह, वशिष्ट मिश्रा, धर्मेंद्र, रामप्रकाश, बृजेश उर्फ मुलायम, राहुल, अवधेश, राजेश, दसई, राजधारी, रामचरन, परविंद, सूरज, लाचंद शामिल है। सभी आरोपी महराजगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है।

पूछताछ के लिए उठाये गये है कुछ लोग
आजमगढ़। प्रधान के भाई की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। अभी किसी के भी गिरफ्तारी से पुलिस महकमा इंकार कर रहा है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपी पुलिस की सलाखों के पीछे होंगे। गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र केगोदापुर के प्रधान के भाई की हत्या के बाद घर  शव पहुंचने पर लोगो की भीड़।

महाराजगंज थाना क्षेत्र केगोदापुर के प्रधान के भाई की हत्या के बाद घर शव पहुंचने पर लोगो की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed