{"_id":"6aa301e4f4d056bc2606f181","slug":"bulldozer-roars-at-the-dam-villagers-raise-questions-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156877-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बांध पर गरजा बुलडोजर, ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बांध पर गरजा बुलडोजर, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
महुला-गढ़वल बांध स्थित नैनीजोर में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद
महुला-गढ़वल बांध स्थित नैनीजोर में बाढ़ खंड सिंचाई विभाग ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई आईजीआरएस पर की गई शिकायत और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई।
नैनीजोर गांव निवासी राजेश सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के देवलास साहनी, शत्रुघ्न साहनी और चंद्रबली साहनी ने बांध की जमीन पर लकड़ी का टाल, गुमटी और टीनशेड रखकर अतिक्रमण कर लिया है।
शिकायत के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सहायक अभियंता अमित कुमार, अवर अभियंता धीरज कुमार और जिलेदार अनिल कुमार तिवारी ने रौनापार पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने अन्य अतिक्रमणों का भी मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि इसी बांध पर 50 से अधिक लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में सभी अतिक्रमण हटाए जाने चाहिए।
विभाग की कार्रवाई के दौरान एक गुमटी बच गई। उसे दो दिन के अंदर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया। चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में गुमटी नहीं हटाई गई तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।