फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   90 new power lines to be laid in Azamgarh division at a cost of 6.14 crore to ensure uninterrupted electricity.

Azamgarh News: निर्बाध बिजली के लिए 6.14 करोड़ से आजमगढ़ मंडल में बिछेंगी 90 नई लाइनें

Fri, 11 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
90 new power lines to be laid in Azamgarh division at a cost of 6.14 crore to ensure uninterrupted electricity.
विद्युत वितरण निगम की ओर से आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 11 केवी की 90 नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

नई लाइनों के निर्माण पर करीब 6.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाइनों के बनने से ओवरलोड फीडरों का दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
योजना के तहत सबसे अधिक कार्य मऊ जिले में कराया जाएगा। यहां 2.79 करोड़ रुपये की लागत से 11 केवी की 56 नई लाइनें बनाई जाएंगी। इसके अलावा आजमगढ़ में 2.39 करोड़ रुपये खर्च कर 21 नई 11 केवी लाइनें खींची जाएंगी।
विज्ञापन

बलिया में 96.26 लाख रुपये की लागत से 13 नई लाइनों का निर्माण होगा। इस तरह तीनों जिलों में कुल 90 नई लाइनें तैयार की जाएंगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कई क्षेत्रों में एक ही फीडर से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गर्मी के मौसम में मांग बढ़ने पर फीडर ओवरलोड हो जाते हैं। ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या बढ़ती है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर पड़ता है।
नई लाइनों के निर्माण से ऐसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क मजबूत होगा। नई 11 केवी लाइनों के साथ जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को विभाजित किया जा सकेगा।

---वर्जन
कुछ जगहों पर 11 केवी की लाइनों को खींचने का काम शुरू हो चुका है। नई लाइनों के तैयार होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने में मदद मिलेगी। -इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed