फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhyudaya Scheme: Success tips shared with competitive exam aspirants.

अभ्युदय योजना : प्रतियोगी परीक्षार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Scheme: Success tips shared with competitive exam aspirants.
डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत-सूचना कार्यालय
नगर के ब्रह्मस्थान स्थित डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय भवन में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईएएस अयान जैन और सिद्धार्थ सिंह ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने रणनीतिक अध्ययन, समय-प्रबंधन, उत्तर लेखन और समसामयिक विषयों की समझ को सफलता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, सही दिशा में मेहनत और सकारात्मक सोच से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विषय विशेषज्ञों ने गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और नियमित मॉडल टेस्ट के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार राय ने विद्यार्थियों से निःशुल्क कोचिंग, पुस्तकालय और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा सहित योजना के विषय विशेषज्ञ और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed