{"_id":"5c6c4189bdec226bbc657497","slug":"181550598537-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण आरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महासम्मेलन मंगलवार को वामन मेश्राम की अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज रोहुआर बैदोली के प्रांगण में हुआ। वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वामसेफ वामन मेश्राम ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग के होते हुए भी पिछड़े वर्ग पर कुठाराघात कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में 13 फीसदी रोस्टर एससी-एसटी और ओबीसी के साथ षड्यंत्र है। हिंदू के नाम पर पिछड़े वर्ग का वोट लेने के लिए साजिश रची जा रही है। आर्थिक आरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि संबंधित वर्ग के 85 फीसदी लोग एकजुट हो जाएं तो देश में हमारा शासन होगा। पिछड़े वर्ग को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण न देना और सवर्णों को संविधान की मूल भावना के विरोध में जाकर आर्थिक आधार पर आरक्षण देना पिछड़े वर्ग के साथ धोखेबाजी है। आरएस पटेल ने कहा कि पिछड़ों को बरगलाने का काम किया गया है। विकास पटेल ने कहा कि ईवीएम और हमारी मांग को बरगलाने के लिए भारत-पाकिस्तान की बात पर ध्यान बांटा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज देश में पिछड़ों के आरक्षण का लाभ न देकर भाजपा की सरकार पीछे धकेल रही है। संविधान को खतरा बना हुआ है। पुलवामा की घटना सरकार की नाकामियों का परिणाम है। डॉ. आरपी यादव ने छत्रपति शिवाजी और महात्मा रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रभारी राम सुरेश वर्मा, रामसकल पटेल, मौलाना जावेद असलम, जीतेंद्र राजभर, जयराम पटेल, अभय नारायन पटेल, डॉ. रघुनंदन निषाद, सत्य प्रकाश प्रजापति, धर्मेंद्र चौहान, डॉ. पुष्पा यादव, सरोज कुमार, रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।