फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संघर्षों के पर्याय और महानायक थे पंचानन राय

संघर्षों के पर्याय और महानायक थे पंचानन राय

Thu, 06 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
संघर्षों के पर्याय और महानायक थे पंचानन राय
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के हरिऔध नगर स्थित कार्यालय पर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. पंचानन राय की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि स्व. पंचानन राय संघर्षों के पर्याय और संगठन के महानायक थे। उनका पूरा जीवन शिक्षक समुदाय और संगठन के प्रति समर्पित थे। उनके महामंत्रित्व काल में शिक्षक समुदाय ने अपने संघर्षो और बलिदानों के माध्यम से जो उपलब्धियां प्राप्त की वह अवर्णनीय है। इंद्रासन सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के झंडे के नीचे ओम प्रकाश शर्मा नेता शिक्षक दल, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एमएलसी के नेतृत्व में संगठन द्वारा प्रारंभ की गई शून्य से शिखर की यात्रा के पंचानन राय एक अति महत्वपूर्ण सहयोगी रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन दिवाकर तिवारी ने कहा कि संघर्ष और अन्याय का प्रतिकार करना उनके रक्त में था। अगर आज वह हम लोगों के बीच रहते तो शिक्षक समुदाय की दशा और दिशा कुछ और होती। जिलाध्यक्ष बृजेश राय और जिला मंत्री विजय सिंह ने का कि पंचानन राय वास्तव में शिक्षक रत्न थे। पूरा शिक्षक समुदाय उनका अनंत काल तक ऋणि रहेगा। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्व. पंचानन राय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ध्रुवमित्र शास्त्री, वशिष्ट सिंह, मुन्नू यादव, प्रभाकर राय, राम बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में भी पूर्व एमएलसी स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। शुभारंभ प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रबंधक कमला राय, प्रधानाचार्या सविता राय और शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर किया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचानन राय ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्हें शिक्षक समुदाय कभी भुला नहीं सक ता। वो शिक्षकों के ऐसी आवाज थे जिनकी आवाज प्रदेश स्तर पर थी। आपातकाल के दौरान कांग्रेस में रहते हुए भी कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया। स्व. पंचानन राय गांधी इंटर कालेज मालटारी में शिक्षक भी थे। अरुण कुमार मिश्र, टिल्टू राम यादव, संजय, दानबहादुर यादव, ओम प्रकाश राय, डॉ. दिनेश सिंह, अरुणकांत पाठक, दीपक राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed