{"_id":"5b0c44154f1c1bf26e8b501a","slug":"181527530517-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के खिलाफ की गई संग्रह अमीन की तैनाती, हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के खिलाफ की गई संग्रह अमीन की तैनाती, हटाया गया
Updated Mon, 28 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख कर सामयिक संग्रह अमीन के पद पर बूढ़नपुर में अरुण कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति कर दी थी। वरिष्ठता क्रम में कई लोगों को छोड़ शासन की रोक के बाद इनकी तैनाती की गई थी। अधिकारियों से लेकर मामले की शिकायत राजस्व परिषद से भी की गई। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद अरुण कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया गया है।
बूढ़नपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र स्व. रघुनाथ ने शासन से शिकायत की थी कि शासनादेश की अनदेखी कर नियम विरुद्ध तरीके से अरुण कुमार श्रीवास्तव को बूढ़नपुर तहसील में सीजनल संग्रह अमीन के पद पर तैनाती दी गई है। शासन की ओर से मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई थी। एडीएम एसडीएम बूढ़नपुर को मामले की जांच कर नियुक्ति को निरस्त करने के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि 2001 के शासनादेश के खिलाफ इनकी नियुक्ति की गई थी। एसडीएम बूढ़नपुर ने उन्हें सेवा से हटा दिया है। वहीं शिकायकर्ता का आरोप है कि अभी कई लोगों की नियुक्ति इसी पद पर गलत तरीके से की गई है। जिला प्रशासन में तैनात कुछ कर्मचारियों ने भी अपने आश्रितों की तैनाती करा रखी है। मामले की जांच के लिए कई बार लिखा गया, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन