फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हरैया में एक दर्जन बोरों में रखा गेहूं खराब

हरैया में एक दर्जन बोरों में रखा गेहूं खराब

Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरैया में एक दर्जन बोरों में रखा गेहूं खराब
लाटघाट (आजमगढ़। बारिश से गेहूं खराब होने के बावजूद विपणन केंद्रों के गेहूं सुरक्षित रखने का इंतजाम नहीं किया जा रहा है जिससे बारिश आने की स्थिति में सैकड़ों बोरा गेहूं खराब हो सकता है। विगत दिनों हुुई बारिश में हरैया गेहूं क्रय केंद्र पर बोरों में पानी घुस गया, जिसके कारण एक दर्जन बोरों में रखा गेहूं खराब हो गया। इसके बाद भी अभी तक चार सौ बोरी गेहूं खुले में रखा हुआ है।
विज्ञापन

विपणन केंद्र हरैया पर शुरू से ही गेहूं के भंडारण की समस्या बनी हुई है। जगह की कमी के कारण गेहूं को बोरों में भरकर बाहर रखना पड़ रहा है। विगत दिनों जनपद में आई आंधी और बारिश के दौरान बोरों को ढ़का तो गया लेकिन नीचे से बोरों में पानी घुस गया, जिससे दर्जन भर बोरों में रखा गेहूं खराब हो गया। हालत यह हो गई कि जब इन बोरों को गोदामों तक पहुंचाने के लिए ट्रकों में भरा जाने लगा तो उठाने पर बोरे फट जा रह थे। केंद्र प्रभारी रतन कृष्णम का कहना है कि दो चार बोरी गेहूं बारिश में प्रभावित हुआ था। बाकी बोरों को एफसीआई गोदाम भेज दिया गया। शनिवार को चार सौ बोरी गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखा मिला। लालचंद शंकरपुर, सिद्धनाथ राय हरैया, रामप्यारे सिंह बातन, रामनवल बाजार गोसाईं क्रय केंद्र पर गेहूं ट्राली पर लादकर तौल कराने के लिए खड़े थे। उनका कहना था कि गेहूं का क्रयकर भंडारण करने की समस्या कर्मचारी बता रहे हैं। विपणन अधिकारी रतन कृष्णन ने बताया कि एक ही नंबर पर तीन से चार किसान गेहूं की तौल करा रहे हैं, जिससे समस्या पैदा हो रही है। छोटे किसानों के लिए सहूलियत भी दी गई है, जिनका नंबर ऊपर है या नीचे वाले नंबर से मिलकर अपने गेहूं का तौल करा दे रहे हैं। इससे और समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed