{"_id":"5b0462a84f1c1bda408b741e","slug":"181527014056-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया यूपी बोर्ड के 22 मेघावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया यूपी बोर्ड के 22 मेघावियों का सम्मान
Updated Wed, 23 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2018 में मंडल के मेधावी बच्चों के सम्मान में मंगलवार को आयुक्त सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल के 22 बच्चों को मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने स्मृति चिह्न, बैग और महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में आठ बच्चे बलिया जिले के थे। आजमगढ़ और मऊ जिले के सात-सात बच्चों को सूची में स्थान मिला। आजमगढ़ से सम्मानित होने वाले बच्चों में हाईस्कूल में कुमारी रिशू यादव प्रथम, अमृता चौरसिया द्वितीय और विकास पांडेय तृतीय स्थान पर थे। इंटरमीडिएट में अंजली मौर्या प्रथम, विशयपति गुप्ता द्वितीय और कुमारी किंजल त्रिपाठी व अविनाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। बलिया जिले से हाईस्कूल में अमित कुमार पाल, कुमारी समीक्षा सिंह और बलवीर कुमार यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में रितिका सिंह प्रथम, निधि सिंह व पिंकी शर्मा द्वितीय और आदर्श ठाकुर व विशाल प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में मऊ जिले से हाईस्कूल में गरिमा यादव प्रथम, आरती मल्ल द्वितीय और आरती यादव तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में प्रशांत कुमार प्रथम, नेहा सिंह व साजिदा एहसान द्वितीय तथा सूजर यादव तृतीय स्थान रहे। प्रथम स्थान पर रहे बच्चों को ट्राली बैग, द्वितीय स्थान वालों को हैंडबैग और तृतीय स्थान वालों को स्कूलबैग दिया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों और संबंधित स्कूलों के प्रधानाचायों को भी शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर जेडी एपी वर्मा, डीआईओएस आजमगढ़ डॉ. वीके शर्मा, मऊ बीपी सिंह, बलिया अरूण सिंह समेत डॉ. रणधीर सिंह, उग्रसेन सिंह, अमित सिंह, धर्मेद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे।