फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेमेल है सपा-बसपा का गठबंधन, 2019 में पुन: जितेगी भाजपा : यशवंत

बेमेल है सपा-बसपा का गठबंधन, 2019 में पुन: जितेगी भाजपा : यशवंत

Mon, 30 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेमेल है सपा-बसपा का गठबंधन, 2019 में पुन: जितेगी भाजपा : यशवंत
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार स्वाभिमानी सरकार है। देश के स्वाभिमान की रक्षा में मोदी और योगी
विज्ञापन

के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी लगे हुए है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार दिल्ली में बनेगी। उक्त बातें नवनिर्वाचित एमएलसी और पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने सोमवार को नेहरू हॉल में आयोजित अपने स्वागत समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने जो गठबंधन किया है वह बेमेल है। इसका कोई असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ने वाला है। पीएम मोदी के चार साल के कार्यकाल में सरकार पर अब तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। इसके पीछे सिर्फ एक ही कारण है कि सरकार भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने में जुटी है, जिसके चलते ही इस सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मोदी और योगी देश को सशक्त बनाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि देशहित में उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ मैं भी आजमगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान कमल खिलाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2019 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित एमएलसी के प्रथम जनपद आगमन पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यशवंत सिंह को एमएलसी बनाये जाने से जिले में पार्टी को मजबूती मिली है। पूर्व एमएलसी का स्वागत करने वालों में सहजानंद राय, बृजेश यादव, श्रीकृष्ण पाल, रामाधानी सिंह, हौसला प्रसाद, अखिलेश मिश्रा, जयनाथ सिंह, माला द्विवेदी, ध्रुव सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, अजीत यादव, संतोष गोंड, पवन सिंह, शिवनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, निखिल राय, सूरज सिंह आदि शामिल रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार शाहगढ़ भाजपा कार्यालय पर भी नवनिर्वाचित एमएलसी यशवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में चीनी मिल के उपसभापति पराग यादव, देवेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, ओमप्रकाश, बल्लू सिंह, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी ने विवि का मांग का किया समर्थन
आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अभियान चल रहा है। सोमवार को नेहरू हॉल में स्वागत समारोह के दौरान छात्र नेताओं ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अभियान के नगर संचालक और शिब्ली कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में विश्वविद्यालय न होने से आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। नव निर्वाचित विधायक से जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाने की अपील की। यशवंत सिंह ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग को उचित बताते हुए इसके लिए पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। शिवेंद्र राय, मुन्ना सिंह,सुनील सिंह, मोनू सिंह, अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed