{"_id":"5a8b16d84f1c1ba5268bb0b1","slug":"181519064792-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने मंदिर निर्माण के संघर्ष की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने मंदिर निर्माण के संघर्ष की रणनीति बनाई
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। विश्व हिंदू परिषद ने फूलपुर तहसील के टरकुलहा गांव में सोमवार को निर्माणाधीन हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को बैठक की। निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के बगल की 32 एकड़ जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने और मंदिर निर्माण के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि विभाग मंत्री राम कृष्ण भरद्वाज ने कहा कि विहिप का गठन हिंदू जनमानस की सुरक्षा और धर्म जागृति के लिए हुआ है। कहा कि मंदिर परिसर के बगल की 32 एकड़ जमीन को कब्जा किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। जिला प्रशासन यदि इस सरकारी जमीन को खाली नहीँ कराता और राजस्व अभिलेखों में फर्जी ढंग से नाम चढ़वाने वाले को जेल नहीँ भेजता तो लड़ाई को लखनऊ और दिल्ली तक ले जाएंगे। किसी भी कीमत पर यहां मंदिर निर्माण कराएंगे। इस अवसर पर मऊ जिले के धर्माचार्य मंडल प्रमुख श्रीराम पाण्डेय, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका अनीता राय, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका प्रतिमा पाण्डेय, संजय सिंह, शिव शंकर यादव आदि रहे। संचालन पुजारी राधेमोहन दास और अध्यक्षता करिया सिंह ने किया।