फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक सप्ताह तक ईंट की बिक्री नहीं करेंगे भट्ठा मालिक

एक सप्ताह तक ईंट की बिक्री नहीं करेंगे भट्ठा मालिक

Fri, 16 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह तक ईंट की बिक्री नहीं करेंगे भट्ठा मालिक
लाटघाट। हरैया विकास खंड के चांदपट्टी स्थित वसीम के भट्ठे पर गुरुवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के भट्ठा मालिकों की बैठक हुई। जिसमें एक सप्ताह तक ईंट की बिक्री बंद रखने और ईंट का रेट 10 हजार से अधिक करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जीएसटी, रॉयल्टी, खनन, प्रदूषण, कोयला, लेबर चार्ज आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए यह तय किया गया कि जब कोयला और लेबर कॉस्ट बढ़ गया है तो ईंटे का दाम सस्ता क्यों है। सभी ईट भट्ठा मालिकों ने तय किया कि 10000 से ऊपर ही ट्राली के रेट से ईंट बेचा जाए और एक सप्ताह तक किसी भी भट्ठे से ईंटे की बिक्री नहीं की जाएगी। अगर कोई भट्ठा मालिक बेंचता है तो उसके खिलाफ संगठन के लोग कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संतोष सिंह, मोहम्मद मोरसी, मोहम्मद हसीब, महेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, रंजन सिंह, शहाबुद्दीन, नारद, बिजली यादव, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, शमीम अहमद, सोहेल अहमद, नजरे आलम, राजेंद्र मास्टर, बसाई आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जगदीश सिंह और संचालन शमीम अहमद ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed