फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राहकों से पैसा लेकर बैंक कर रहा खिलवाड़

ग्राहकों से पैसा लेकर बैंक कर रहा खिलवाड़

Mon, 08 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों से पैसा लेकर बैंक कर रहा खिलवाड़
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव और अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर चौक पर स्थित यूनियन और एसबीआई बैंक में ताबड़तोड़ हुए दो चोरी की घटना के बाद हुई जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि दोनों बैंक में रात के समय कोई गार्ड नहीें रहता। जबकि रुपयों की सुरक्षा के नाम पर बैंक धारकों से पैसा लेता है। सुरक्षा के नाम पर पैसा लेने के बावजूद गार्ड न रखने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर गार्ड रखने का निर्देश दिया। साथ ही गार्ड न रखने और चोरी होने पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूरे जिले में 279 से अधिक बैंक की शाखाएं हैं। इसमें सबसे अधिक शाखा जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक की है। दूसरे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों की शाखाएं शामिल हैं, लेकिन किसी भी शाखा पर रात के समय गार्ड नहीं रखा गया है। बैंकों के प्रमुख शाखाओं पर दिन में गार्ड रहता है, लेकिन रात के समय यहां भी गार्ड नहीं रहता। ना ही बैंक की शाखा के भीतर एमरजेंसी सायरन, सीसीटीवी कैमरा आदि नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed