फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव

धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव
आजमगढ़ । श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में शनिवार को हीरापट्टी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव और कलम-दावत की पूजा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा, संरक्षक दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने सरस्वती जी और भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भी भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया।एएन मेमोरियल स्कूल के हर्ष, स्नेहा ने भगवान चित्रगुप्त और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोहिणी, समीप, मंगलम, आदिति, भावना, आराध्या, स्नेहा, प्रज्ञा, ईशा, कृतिकाने नृत्य और गायन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हुनर संस्थान के कलाकारों ने नृत्य के साथ देश भक्ति गीत सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संरक्षक दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने कहा कि मासि, लेखनी के अविष्कारक और बौद्धिक कार्यो के प्रतिस्थापक के रुप में भगवान चित्रगुप्त को जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डा. नरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रविशंकर लाल, सर्वेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रामनरायन लाल, श्रीनाथ सहायक, मेनका श्रीवास्तव, हनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। वहीं, चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया। इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव,विद्याधर श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed