{"_id":"59b976404f1c1b1c688b460d","slug":"181505326656-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराजल व्रत में बिजली ने महिलाओं को रूलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराजल व्रत में बिजली ने महिलाओं को रूलाया
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। जीवित पुत्रिका व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन निराजल व्रत रखकर अपने पुत्र के लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत के दौरान बुधवार को बिजली कटौती ने महिलाओं को रूला दिया।
जीवित पुत्रिका व्रत पर बुधवार को व्रती महिलाएं पूरे दिन निराजल व्रत रहीं। उमस भरी गर्मी में उनका बुरा हाल था। हर वर्ष इस दिन बिजली की निर्वाध आपूर्ति होती थी लेकिन इस बार पूरे दिन में पांच से छह घंटे ही बिजली मिली। जिसके कारण व्रती महिलाओं की हालत खराब थी। पूरे दिन लोग बिजली की दुर्दशा के लिए सरकार को कोसते रहे। लोगों का कहना है कि जीवितपुत्रिका व्रत के दिन मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिली।
अघोषित कटौती को लेकर धरना आज
आजमगढ़। नगर विकास समिति सरायमीर के अध्यक्ष आसिफ अंसारी ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती से मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर 14 सितंबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सूचना मुख्य अभियंता को दे दी गई है।
विज्ञापन
आसिफ अंसारी ने बताया कि जब से सरायमीर विद्युत उपकेंद्र को फरीदाबाद से जोड़ दिया गया है तब से हर दस मिनट पर बिजली ट्रिप कर जा रही है। क्षेत्रवासियों ने समिति के अध्यक्ष के साथ 14 सितंबर से धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन और चक्का जाम किए जाने का निर्णय लिया है।