{"_id":"598765c84f1c1b671c8b477f","slug":"181502045640-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ा, कटान तेज होने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ा, कटान तेज होने से दहशत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट। घटने के बाद देवारा क्षेत्र में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। तो दूसरी तरफ कटान भी जारी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। अभी तक प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था नहीं कई गई है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। डिघिया नाले पर खतरा बिंदु 70.40 है और बदरहुवा नाले पर खतरा बिंदु 71.68 सेमी है। शनिवार की शाम चार बजे बदरहुवा नाले पर घाघरा का जलस्तर 71.47 और डिघिया पर 70.55 पर था। वहीं रविवार की शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर घाघरा का जलस्तर 71.65 और डिघिया पर 70.73 सेमी दर्ज किया गया। इस प्रकार रविवार को बदरहुआ नाले पर घाघरा खतरा बिंदु से तीन सेमी नीचे बह रही थी। वहीं डिघिया पर नाले पर घाघरा खतरा बिंदु से 33 सेमी ऊपर बह रही थी। घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों में दहशत है। वहीं कटान भी तेज हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोगों में रोष है। बता दें कि महुला गढ़वल बांध के उत्तर लगभग सवा लाख की आबादी निवास करती है। 75000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। क्षेत्र धीरे-धीरे घाघरा की कटान से सिकुड़ रहा है। देवारा खास राजा, अचल नगर व सेमरी गांव में तटीय क्षेत्र में कटान जारी है। सेमरी गांव के 37 और देवारा खास राजा के मुराली के पुरवा के 19 परिवार बेघर हो चुके हैं। बारिश में पशुपालकों को चारे की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन