{"_id":"5c87ec4bbdec22147163a5c0","slug":"171552411723-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा गाड़ियों में जीपीएस लगाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा गाड़ियों में जीपीएस लगाने का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। चुनाव के दौरान तैनात की गई टीमों की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन्हें दी जानी वाली गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगना है। इसके लिए आयोग की ओर से जनपद की एक फर्म को कांट्रैक्ट दिया गया है। बुधवार से गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगना शुरू हो जाएगा।
जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से फ्लाइंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी टीम और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए टीम का गठन किया गया है। इन टीमों को जो वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे उन पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जीपीएस लगना है। ताकि टीमें अपने क्षेत्र में हैं या नही, इसकी मानीटरिंग की जा सके। जीपीएस के साथ ही इन गाड़ियों में एक-एक वीडियोग्राफर भी रहेगा। कुल 80 गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जो निगरानी टीमें चल रही हैं उनकी गाड़ियों में वीडियो टीम रहेगी। बाद में जैसे-जैसे अधिकारी बढ़ेंगे इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।