फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा ने किया समरसता सहभोज का आयोजन

भाजपा ने किया समरसता सहभोज का आयोजन

Sun, 24 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने किया समरसता सहभोज का आयोजन
अतरौलिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से समरसता सहभोज कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती के निर्देशन में किया गया। शुक्रवार देर रात्रि विधानसभा अतरौलिया के ग्राम लोहरा स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुक्खू राम भारती ने कहा कि पार्टी समाज के हर तबके को जोड़ने के लिए समरसता सहभोज आयोजित कर रही है। इसका दूरगामी परिणाम बेहद सकारात्मक है। अभी तक पर्व हमें एक दूसरे को मेल-मिलाप कराते थे। इस कार्यक्रम के जरिये हम समाज के हर वर्ग के बीच समरसता का आदान-प्रदान कर सबका साथ सबका विकास को मजबूत बना रहे है। प्रभारी अशोक सोनकर ने बताया कि इसके पूर्व सदर, गोपालपुर, फूलपुर और सगड़ी विधानसभा में समरसता कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल रहा। सभी के प्रति मंडल कार्यक्रम प्रभारी दीपक कन्नौजिया ने आभार प्रकट किया। फूलचन्द भारती, अशोक, राम नरेश गौतम, सुनील पाण्डेय, चंद्रजीत तिवारी, भानु प्रताप चौहान, सतिराम निशाद, सत्यनारायण, श्यामबहादुर सिंह आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed