{"_id":"5b95603b867a557f23345819","slug":"171536516155-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहयोग से शुरू किया खड़ंजे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहयोग से शुरू किया खड़ंजे का निर्माण
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर। विकास खंड के सेमरी बाजार के दूकानदारों अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से दुखी होकर स्वयं की मार्ग पर खड़ंजा लगाने का निर्णय लिया। आज कस्बे के व्यापारियों ने जनसहयोग से जुटे पैसे के जरिए खड़ंजा लगाने का कार्य शुुरू कर दिया है। तहबरपुर विकास खंड के सोफीपुर बसही मार्ग पर सेमरी बाजार स्थित है। इस बाजार के चौराहे से करियावर गांव को जोड़ने वाला मार्ग काफी खराब हो गया है। जिस पर पैदल तो दूर सवारी से भी चलने में मन कतराता है। हल्की बरसात से मार्ग पर पानी जमा हो जाता है, जो वाहनों की आवाजाही से कीचड़ में तब्दील हो जाता था। जलजमाव और कीचड़ से बाजारवासियों का जीना मुहाल हो जाता है। दुकानदारी पर बुरा असर पड़ रहा है। रास्ते में पानी और कीचड़ जमा होने से ग्राहक कतराते हैं। बाजारवासियों ने जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। तब बाजारवासियों ने जन सहयोग से मार्ग पर खड़ंजा लगाने का निर्णय लिया। प्रत्येक दुकानदार ने अपनी-अपनी तरफ से चंदा दिया। इस पैसे से ईंट मंगाकर शनिवार को मार्ग पर खड़ंजा लगाने का कार्य शुरू कराया। लोगों का कहना है कि अब हमें किसी राजनेता की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में इसे आरसीसी भी कराएंगे। इस मौके पर फैयाज अहमद, डा. बदरे आलम, दानिश, विजय सोनी, अनिरुद्घ बरनवाल, जयहिंद, राजकुमार यादव, डा. अमजद अफताब, महेंद्र सेठ, सुभाष, मोतीन, राजेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन