फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 वर्षों से नूरी मस्जिद में इबादत करते हैं सलामत बाबा

20 वर्षों से नूरी मस्जिद में इबादत करते हैं सलामत बाबा

Tue, 29 May 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
20 वर्षों से नूरी मस्जिद में इबादत करते हैं सलामत बाबा

विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में 70 वर्षीय सलामत बाबा 20 वर्षों से लगातार मस्जिद में अल्लाह की इबादत करते हैं । धन दौलत को त्यागकर मस्जिद में रात.दिन पड़े हुए हैं और अल्लाह ताला से ही बात करते हैं। कि अल्लाह ताला मुझे अच्छी राह दिखाए। साथ ही उनकी कृपा; सायाद्ध हमेशा मेरे ऊपर बनी रहे मुझे जन्नत मिले। हर मौसम में रात्रि को दो बजे स्नान करते हैं और 12 महीना 20 वर्ष से लगातार पड़े हुए हैं।

क्षेत्र की रौनक है तीन सौ वर्ष पुरानी नूरी जामा मस्जिद
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में आजमगढ़- दोहरीघाट मार्ग पर सडक़ के किनारे स्थित तीन सौ वर्ष पुरानी नूरी जामा मस्जिद क्षेत्र की रौनक को बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि पहले कच्ची बनी थी। किनारे.किनारे ईंट थी बल्ली और धरन के सहारे खपरैल से बनाई गई थी। कई बार इसका जीर्णोद्धार किया गया। नूरी जामा मस्जिद पूरे क्षेत्र में मशहूर है। इस में दूर दराज से लोग नमाज अदा करने आते हैं। यहां पर लोग इबादत करते हैं। इस क ा इतिहास इतना पुराना है कि इतने पुराने लोग बचे ही नहीं है जो मस्जिद के बारे में बताते कि इसको किसने बनवाया था। इसका रिकॉर्ड कोई नहीं है। लोगों के सहयोग से बनाई गई है। यह मस्जिद दो मंजिला है गर्मी के महीने में भी यहां ठंडा रहता है।मस्जिद के अंदर जाने के लिए एक दरवाजा है। त्योहारों में झालर से भव्य तरीके से सजाया जाता है। इसकी छठा देखने लायक बनती है। इसमें इमाम मौलाना मुस्तफा और मोअज्जीन मुन्नू अन्सारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed