{"_id":"5a905aef4f1c1bc83b8b8821","slug":"171519409903-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य संतोषजनक नहीं मिला तो होगी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य संतोषजनक नहीं मिला तो होगी अनिवार्य सेवानिवृति की संस्तुति
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय की एमआईएस और जीओ टैगिंग की प्रगति काफी कम पाए जाने पर तहबरपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम प्रकाश यादव और रानी की सराय के बृजमोहन राम को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया था। लेकिन उनके द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत न करने और अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने दोनों एडीओ पंचायत को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि 28 फरवरी तक विकास खंड की ग्राम पंचायतों में प्राप्त व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत एमआईएस और जीओ टैगिंग का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो दोनों एडीओ पंचायत के विरूद्ध अनिवार्य सेवा निवृृत्ति के लिए उचित कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी को 2017-18 के एमआईएस रिपोर्ट के अनुसार 490 एमआईएस और 1040 जिओ टैगिंग अवशेष ओम प्रकाश यादव का पाया गया। जबकि बृृजमोहन राम का एमआईएस 135 और 1097 जिओटैगिंग अवशेष पाया गया।
00000000000000
हनी कांबिंग न होने पर जताई नाराजगी
बिंद्राबाजार। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार को मुहम्मदपुर विकास खंड के शिवराजपुर ग्राम पंचायत के बेलवा गांव में शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था से वह काफी संतुष्ट नजर आए। शौचालय गड्ढा जो तैयार किया गया था उसमें हनी कांबिंग ना होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे ठीक करने का सुझाव दिया। साथ ही साथ ग्राम में बन रहे शौचालय के निर्माण को पूर्ण कराकर जीयो टैग करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मी को निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत भालचंद यादव, ग्राम प्रधान रहमतुल्ला, राधेश्याम, अजय सिंह आदि उपस्थित थे