{"_id":"5a74a7be4f1c1b91268b7e0f","slug":"171517594558-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी टीवी कैमरे से लैस हुआ अभिलेखागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी टीवी कैमरे से लैस हुआ अभिलेखागार
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपदीय अभिलेखागार अब पूर्ण रूप से कैमरे से लैस हो गया है। अब यहां पर अभिलेखों में हेराफेरी पर संभावना खत्म हो गई है। इसके साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी कक्ष में कंप्यूटर पर अभिलेखागार की मानीटरिंग भी की जा रही है।
अभिलेखागार के अभिलेखों में कूट रचना, फर्जी इंट्री और अभिलेखों के गायब होने की बार-बार मिल रहीं शिकायतों केे देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसे हाईटेक करने का निर्णय लिया। जिसके तहत अभिलेखागार में उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उनके निर्देेश पर अभिलेखागार में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों से अभिलेखागार की निगरानी के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर लगाया गया है। इसके साथ ही वहां पर एक माइक्रोफोन भी लगाया गया है। जिसे सीधे अभिलेखागार में लगे माइक से जोड़ा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर अभिलेखागार से किसी पत्रावली को मंगाया जा सके। अगर कोई अनाधिकृत व्यक्ति अभिलेखागार में घुसता है तो वहां तैनात कर्मचारी को उसके बारे में जानकारी देते हुए उसे वहां से हटाया जा सके। मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा कंप्यूटर पर अभिलेेखागार की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।