फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम प्रधानों पर एफआईआर दर्ज कराना दुर्भाग्यपूर्ण

ग्राम प्रधानों पर एफआईआर दर्ज कराना दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 15 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों पर एफआईआर दर्ज कराना दुर्भाग्यपूर्ण
आजमगढ़। जिला प्रशासन पर तानाशाही और उत्पीड़न के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समंवय समिति, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, तकनीकि सहायक संघ और सहायक विकास अधिकारी संघ का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन विकास भवन के सामने जारी रहा। जिसमें वक्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

प्रधानसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह ने कहा कि जांच एक संवैधानिक प्रकिया है। जिसको रोका नहीं जा सकता है। इसके लिए प्रधानों की जांच नियमावली के तहत की जा सकती है और प्रधान से स्पष्टीकरण लेने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानों पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए सीधे एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। कहीं न कहीं यह बदले की भावना और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसके लिए प्रधान संघ की ओर से एक कमेटी बनाकर आरोपित प्रधानों और सचिवों की ग्राम पंचायतों का दौरा किया जाएगा। और वहां की सच्चाई जानी जाएगी। समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानों और सचिवों पर एफआईआर करना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात हैं। इस बात से संगठन क्षुब्ध है और तब तक धरना चलता रहेगा जब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल जाता है। इस मौके पर रमेश शुक्ल, शांति शरण सिंह, राजवीर सिंह, महबूब आलम, हरेंद्र पाठक, दुर्गा राय, सभानरायन सिंह, विजई यादव, बृजेश सिंह, बच्चा सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह और संचालन शांति शरण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed