फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 transformers blowing in the district every day due to overload problem

Azamgarh News: ओवरलोड की समस्या से हर दिन जिले में फुंक रहे 17 ट्रांसफार्मर

Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
17 transformers blowing in the district every day due to overload problem
आजमगढ़। जनपद में प्रतिदिन औसतन 17 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसके पीछे बढ़ती गर्मी के साथ ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ना बताया जा रहा है। जिसके कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। अप्रैल में जहां ओवरलोड से 395 ट्रांसफार्मर जल गए वहीं, मई में इनकी संख्या बढ़कर 509 हो गई।
विज्ञापन

जिले में 6.16 लाख घरेलू, कामर्शियल उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक आसानी से बिजली आपूर्ति हो सके इसके लिए छह डिवीजन बनाए गए हैं। मार्च के बाद से जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी वैसे-वैसे बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। कई ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड होने पर वह जल जा रहे हैं। विभाग अधिकतम ट्रांसफार्मरों के जलने का मुख्य कारण ओवरलोड ही मान रहा है। जबकि कुछ ट्रांसफार्मर शार्टसर्किट व फाल्ट से भी जल जा रहे हैं। इस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जा रहा है। भीषण गर्मी और लू से निजात पाने के लिए हर कोई पंखा, कूलर, एसी व फ्रिज का इस्तेमाल कर रहा है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं जो कनेक्शन कम किलोवाट का लिए हैं और बिजली का उपयोग अधिक कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते चले आ रहे हैं। जिसके कारण गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे लोड को विभाग समझ नहीं पा रहा है। लगातार ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो अप्रैल माह में हर दिन जहां रोजाना 12 से 13 ट्रांसफार्मर जले वहीं, मई में ट्रांसफार्मरों के जलने की संख्या और बढ़ गई। मई माह में ओवर लोड से हर दिन औसतन 16 से 17 ट्रांसफार्मर जल गए। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए वर्कशाप में इस समय 528 ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड बढ़ गया है। कई लोग तो कम किलोवाट का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली का उपयोग कर रहे हैं। बहुत से लोग कटिया कनेक्शन लगाकर ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ा दे रहे हैं। जिसके कारण ट्रांसफार्मर अधिक जल रहे हैं। - रवि अग्रवाल, एक्सईएन वर्कशाप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed