फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीएसए पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप

बीएसए पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीएसए पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक के नेवादा गांव निवासी अरुण कुमार राय की नियुक्ति 2004 में जूनियर हाई स्कूल बीबीपुर कदीम पर बतौर लिपिक हुई थी। तैनाती के बाद शिकायत होने और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने पर खुद को घिरता देख बीएसए ने लिपिक को बर्खास्त कर दिया। लिपिक की पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर बीएसए पर मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे पत्रक में बर्खास्त लिपिक अरुण कुमार राय की पत्नी नीतू राय ने आरोप लगाया कि गांव के ही कमलेश राय ने उसके पति के नियुक्ति की वैधता की शिकायत की थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन बीएसए राकेश कुमार ने जांच में नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं पाई थी। हाईकोर्ट में उनके काउंटर लगाने पर मामला खत्म हो गया। शिकायतकर्ता ने दुबारा हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश के बाद भी बीएसए ने काउंटर दाखिल नहीं किया। और लिपिक को अपना पक्ष रखने के लिए 13 को उपस्थित होने को कहा। बार-बार की नोटिस के बाद भी काउंटर दाखिल न करने पर न्यायालय में 12 जुलाई को उन्हें स्वयं उपस्थित होकर शपथ-पत्र देने को कहा। इस पर बीएसए ने मेडिकल भेज दिया। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे अमान्य मानते हुए 13 को उपस्थित होने के निर्देश दिया। इस पर बीएसए ने पक्ष सुनने के बजाय खुद को न्यायालय के अवमानना से बचाने के लिए 12 को ही अरुण को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
बिना पक्ष सुने कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। जहां तक 13 को सुनवाई के लिए बुलाने के पूर्व 12 को ही कार्रवाई की बात है तो हाईकोर्ट ने 13 को सुनवाई के लिए मुझे बुला लिया था। इसके चलते 12 को ही बर्खास्त लिपिक को कार्यालय बुला कर उसका पक्ष सुना गया। अपने पक्ष में लिपिक कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सका। इसके चलते उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई 12 जुलाई को ही कर दी गई। मैंने न्यायालय से इस मामले में कुछ समय मांगा था, लेकिन न्यायालय ने समय नहीं दिया, जिसके चलते निर्णय सुनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed