{"_id":"5b43a8c64f1c1b54238b55e7","slug":"161531160774-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइये प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आपका स्वागत है...पहुंचेगा न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइये प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आपका स्वागत है...पहुंचेगा न्यौता
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर बूथ से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी तो सौंपी ही जा रही है, साथ ही जनपदवासियों को बुलाने के लिए निमंत्रण-पत्र देने की भी योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आ रहे नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए पूरी भाजपा लगी है। मुलायम और मायावती के गढ़ में रविवार को देर शाम तक भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को तीन स्तरों पर कसा। इन्हें आम लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी तो सौंपी ही गई । साथ ही प्रत्येक ग्रामीण तक बकायदा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण-पत्र पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धमेंद्र सिंह ने बताया कि निमंत्रण-पत्र में रैली स्थल पहुंचने की अपील की जाएगी। निमंत्रण पत्र पहुंचाने का जिम्मा बूथवार पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
मंडल के अलावा अन्य जनपद से भी आएंगे लोग
मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, बलिया और मऊ के अलावा प्रधानमंत्री की रैली में अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और जौनपुर उस विधानसभा के लोग भी पहुंचेंगे जिसकी सीमाएं आजमगढ़ जनपद से लगती हैं। उक्त जनपदों की कई विधानसभा की सीमाएं जनपद से सटी है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रविवार को इन विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि और चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों से इन लोगों को लेकर रैली में पहुंचने के निर्देश दिए गए।
हर बूथ पर एक छोटा वाहन, मिलेंगी पांच सौ बसें
भाजपा की ओर से लोगों को कार्यक्रम में ले जाने के लिए आजमगढ़ जनपद में प्रत्येक बूथ पर एक छोटा वाहन मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में पांच सौ बसें भी लगाई जाएंगी। इससे लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंगें। इसके अलावा 10 हजार बाइकों की भी व्यवस्था की गई है। मऊ और बलिया जनपद को को दो-दो सौ बसें मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय विधायकों और चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को अपनी तरफ से लोगों को लेकर आने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक मंडल में लगेंगे प्रचार वाहन
आजमगढ़। पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक मंडल में प्रचार वाहन लगाए जाएंगे। जनपद में भाजपा के कुल 32 मंडल हैं। इसके साथ ही होर्डिंग्स, पंफलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है।