फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पैक्स फेड के कार्य असंतोषजनक, होगी टीएसी जांच

पैक्स फेड के कार्य असंतोषजनक, होगी टीएसी जांच

Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पैक्स फेड के कार्य असंतोषजनक, होगी टीएसी जांच
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी। पैक्स फेड के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों की टीएसी से जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक से बिना सूचना दिए अधिशासी अभियन्ता की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि जीआईसी की इमारत जुलाई तक हैंडओवर नहीं हुई तो कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक में यूपीसीएल के निर्माण कार्यों की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए। अनाज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए कहा कि उठान-वितरण में अनियमितता पाई गई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि अनाज वितरण तिथि को अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम 2-3 दुकानों की जांच करें। कम्प्यूटर ऑपरेटर की ओर से कार्ड फीडिंग में हेराफेरी करते हुए पाया जाए तो अन्य की तैनाती की जाए। डीएसओ ने बताया कि जनपद में कुल 2191 कोटे की दुकानें हैं, जिसका डीएम ने सत्यापन कराने को कहा। अप्रैल और मई माह के राशन वितरण की रिपोर्ट डीएसओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि असेवित और सेवित मजरों की सूची उपलब्ध कराएं। सेतु निगम द्वारा बताया गया कि घाघर एवं हरबंशपुर में सेतु निर्माण कराया जा रहा है। सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार, पीडी डीडी शुक्ल, अंजनी कुमार मिश्र, डीडीओ रवि शंकर राय, डीआईओएस वीके शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed