फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महायोजना के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

महायोजना के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

Fri, 06 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
महायोजना के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
आजमगढ़। जनपद की पुरानी महायोजना 2011 में ही समाप्त हो चुकी है। नई महायोजना को लागू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि हैदराबाद की जिस कंपनी को सैटेलाइट से जनपद का मानचित्र तैयार करना है उसने अभी तक कोई भी कार्यदायी संस्था नामित नहीं की है।
विज्ञापन

जनपद के समुचित विकास के लिए लगभग 10 वर्ष पूर्व आजमगढ़ विकास प्राधिकरण का गठन हुआ। जनपद की महायोजना 2011 लागू हुई। जनपद में प्राधिकरण का गठन हुआ महायोजना लागू हुई लेकिन न तो अवैध निर्माण पर रोक लगी और ना ही महायोजना पर कार्य हुआ। जिसका परिणाम हुआ जनपद का अनियोजित विकास होता रहा। 2011 में पुरानी महायोजना का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद 2016 में नई महायोजना लागू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन शासन ने उसे कमियों के कारण वापस कर दिया। इसके बाद दोबारा महायोजना में संशोधन किया गया। लेकिन शासन का फरमान आया कि प्रदेश के 71 जनपदों की महायोजना सैटेलाइट से खींचे मानचित्र के आधार पर बनाई जाएगी। इसके बाद सारा कार्य ठप हो गया। इस बाबत एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि सैटेलाइट मानचित्र बनाने वाली कंपनी हैदराबाद की है। हमने कंपनी को इसके लिए पत्र भेजने के साथ ही फोन भी किया। उनका कहना है कि अभी कंपनी नामित नहीं की गई है। इसलिए इस कार्य में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed