फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ढ़ोलक की थाप और फाग का राग हुआ गुम

ढ़ोलक की थाप और फाग का राग हुआ गुम

Thu, 01 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ढ़ोलक की थाप और फाग का राग हुआ गुम
आजमगढ़। समय में हुए परिवर्तन ने हमारे पारंपरिक संगीत पर भी अपनी खास छाप छोड़ी है। जिसका परिणाम है कि कई पारंपरिक संगीत अपनी चमक खोने लगे हैं। इन्हीं संगीतों में फाग भी शामिल है। होली में ढ़ोलक, झाल और मंजीरे पर गाया जाने वाला फाग अब बहुत ही कम स्थानों पर सुनने को मिलता है।
विज्ञापन

पाश्चात्य संस्कृति आज के युवाओं पर इस कदर हावी हो चुकी है कि वह अपनी पुरानी परंपराओं को भूल चुके हैं। एक समय था जब बंसत पंचमी के बाद से ही गांवों में जगह-जगह मतवालों की टोली बैठकर फाग गाती हुई मिलती थी। प्रतिदिन किसी ने किसी के दरवाजे पर फाग का आयोजन होता था। मतवालों की टोली बैठती थी और घर में भांग की पिसी जाती थी। इसके बाद महिलाओं द्वारा घर में पकवान बनाए जाते थे। यह क्रम होली के दिन तक चलता था। इसके बाद जिस दिन होलिका का दहन होता था उस दिन होली जलने से पूर्व भी गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर लोग जुटते थे और फाग का गायन करते थे। इसके बाद जोगीरा गाते हुए होलिका दहन होता था। देर रात को लोग सोने जाते थे। फिर सुबह उठकर लोगों के दरवाजे-दरवाजेे घूमकर फाग का गायन करते हुए घूमते थे। महिलाओं घरों के छतों से उनके ऊपर रंगों की बारिश करती थी। लेकिन समय बदला गांवों में वैमनस्य फैला और पाश्चात्य संस्कृति की मार इस त्योहार पर भी पड़ी। नई पीढ़ी होली के दिन डीजे लगाकर जगह-जगह झूमती नजर आती है। उसके पास फाग के प्रति कोई लगाव नहीं है। जिसके कारण आज ढ़ोलक की थाप, झाल और मंजीरे की झंकार बहुत ही कम सुनने को मिलती है।
विज्ञापन

0000000000
आज बिरज में होली रे रसिया... गाने वाले हुड़दंगों की टोली गायब
अंबारी। %होली खेलैं रघुवीरा अवध में% और %आज बिरज में होली रे रसिया% गाती हुरियारो की टोली गायब हो गयी है। लेकिन आज भी गांव के बुजुर्गों के जेहन में पुरानी यादें ताजा हैं। बुजुर्गों को अपने पूर्वजों की इस थाती के विलुप्त होने की चिंता सताने लगी है। क्योंकि नई पीढ़ी का इसके प्रति कोई रूझान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदा गांव के 75 वर्षीय कामता विश्वकर्मा, रणजीत सिंह, तितलू मौर्य बताते हैं कि अब साथियों के न होने से गांव में फाग का महत्व खत्म होता जा रहा है। युवा पीढ़ी इसे एकदम भूलती जा रही है। शिवरात्रि के बाद गांव में फगुआ गायकों की मंडली सक्रिय हो जाती थी। लेकिन अब यह परंपरा गांव से लगभग लुप्त होती जा रही है। पुराने फगुआ गायक अब नहीं रहे जो हैं भी अब वृद्ध हो चुके हैं।

बूंदा गांव के ही रामसमुझ यादव, नंहू सिंह, केदार यादव कहते हैं कि हम लोग भक्ति पर आधारित फगुआ गाते थे। आज तो भोजपुरी और फिल्मी अश्लील गीत डीजे पर चल रहे हैं। जिस पर युवा थिरक कर होली मना रहे हैं। इसके चलते फगुआ गायन की परंपरा लुप्त होती जा रही है। अब गांवों में चल रही गोलबंदी के चलते लोग एक दूसरे के साथ बैठना पसंद नहीं करते, तब लोग दुश्मनी होने के बावजूद भी होली के रंग में दुश्मनी को भुला देते थे। लेकिन आज यह सब गायब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed