फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निजामाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान

निजामाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान

Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
निजामाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान
निजामाबाद (ब्यूरो)। निजामाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति की हालत खराब है। वहीं तीन दिनों से लो-वोल्टेज के कारण नगर पंचायत में लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब है। नगर में लो-वोल्टेज के कारण जलकल की सप्लाई बाधित है। वहीं निजामाबाद में भारतीय स्टेट बैंक रोड पर लगा ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जल गया। आनन-फानन में ट्रांसफार्मर को बदल दिया। लेकिन विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित है, बिजली कब आएगी कोई समय नहीं है। बिजली की इस बदहाल व्यवस्था से लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। इधर तीन दिन से मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। जो बिजली मिल रही है, उसमें लो-वोल्टेज के कारण पंखे आदि नहीं चल पा रहे हैं। इस संबंध में जेई हेमंत कुमार यादव ने बताया कि ऊपर से जो बिजली मिल रही है, सप्लाई की जा रही है। क्षेत्र के संजय सोनी, संजय गुप्ता, बद्री मोदनवाल, संतोष सोनी, प्रमोद मौर्या, प्रमोद जायसवाल आदि ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था न सुधरी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed