{"_id":"6acd23aa869312b8ed02a12c","slug":"16-vehicles-deployed-to-replace-transformers-burnt-out-during-durga-puja-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158750-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुर्गा पूजा के दौरान जले ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए लगीं 16 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुर्गा पूजा के दौरान जले ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए लगीं 16 गाड़ियां
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए निगम के वर्कशॉप ने तैयारी की है। ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए जिले में कुल 16 गाड़ियों को लगाया गया है।
कार्यशाला में एक अतिरिक्त वाहन 24 घंटे आपातकालीन सेवा के लिए तैयार रहेगा, जिससे ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना मिलते ही उसे बदलने की कार्रवाई शुरू की जा सके।
अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न क्षमताओं के 107 ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 45 ट्रांसफॉर्मर ओवन प्रक्रिया में हैं और 5 असेंबली श्रेणी में हैं। इन तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 157 ट्रांसफॉर्मर हैं।
विज्ञापन
जिले के विद्युत वितरण खंड शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, सठियांव और कप्तानगंज के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों को विद्युत आपूर्ति करने वाले ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने पर त्वरित कार्रवाई पर जोर रहेगा।
अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जलने से आपूर्ति बाधित होती है, तो संबंधित पूजा समितियां या उपभोक्ता 1912 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जेई और एसडीओ को भी सूचना दें, ताकि खराब ट्रांसफॉर्मर बदलकर आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके।