फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 arrested in dispute over setting up Ambedkar statue

Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के विवाद में 16 गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
16 arrested in dispute over setting up Ambedkar statue
प्रतिमा विवाद में गिरफ्तार लोग। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। तरवां पुलिस ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के लिए हुए विवाद में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआई कांता प्रसाद पाल को फेकूराम ने प्रार्थना पत्र दिया। जांच में पता चला कि फेकूराम और तिलकधारी के बीच प्रतिमा और पट्टे की भूमि के लिए बहुत दिन से विवाद चल रहा है। विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को तरवां थाना बुलाया गया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष थाना परिसर में बहस करने लगे।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से फेकूराम, विद्यादेवी, जितेंद्र राम और मुकेश राम शामिल हैं। द्वितीय पक्ष से तिलकधारी, सुरेंद्र राम, नीरज, रामनिवास, अनीता, परमीला, आशा, विमला, सीमा, गायत्री, शशिबाला और सुसकला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed