फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक दिन का वेतन कटा

अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक दिन का वेतन कटा

Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक दिन का वेतन कटा
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में अनुपस्थित एक्सीएन हाईडिल और डिप्टी आरएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीडीओ को दिया है। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों की सूची भी तलब की है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया कि गरीब व्यक्ति को अनाज वितरण में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम घरवारा में कोटेदार की ओर से अनाज वितरण न करने की शिकायत की। इसके लिए उन्होंने सीडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सभी किसानों को लाभान्वित किया जाना है। प्राथमिकता के आधार पर किसानोें का डाटा फीडिंग कराएं और एक महीने में भुगतान कराएं। विद्युत, गेहूं खरीद, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में सांसद लालगंज संगीता आजाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विधायक सुखदेव राजभर, नफीस आलम, अरुणकांत यादव, एसपी त्रिवेणी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष
आजमगढ़। सांसद अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने पत्र जारी कर जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को नामित किया। केन्द्रीय कार्यालय से प्राप्त लेटर के साथ सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिला योजना समिति में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed