फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेतहाशा कटौती से परेशान किसानों-व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

बेतहाशा कटौती से परेशान किसानों-व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेतहाशा कटौती से परेशान किसानों-व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
अहरौला। बस्ती भुजबल बाजार में बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान किसानों और व्यापारियों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।यहां लगभग 500 गांव हैं, जिनमें सब स्टेशन रेड़हा और गोपालगंज से बिजली सप्लाई होती है। इन दिनों लगातार कटौती जारी है। मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद व्यवस्था में सुधार न होने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चुनाव के बाद हो रही लगातार बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश है। भीषण गर्मी में बच्चे से लेकर बूढ़े तक परेशान हैं। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप एकमात्र सहारा हैं। हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। बिजली न होने पर लोग पानी के लिए परेशान हैं। ऐसी हालत में बिजली कटौती खासकर व्यापारियों के व्यवसाय के समय और किसानों को खेती के समय परेशान कर रही है। किसानों और व्यापारियों का कहना है कि चुनाव में जिस तरह से बिजली मिल रही थी उसे लगा की बिजली की व्यवस्था बेहतर हो गई है। चुनाव समाप्त होते ही बिजली अपने पुराने ढर्रे से खिसक गई है। बेतहाशा कटौती हो रही है। इससे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। किसानों का कहना है घान की नर्सरी डाल दी गई है। अन्य फसलों के लिए पानी की रोज आवश्यकता हो रही है। बिजली धोखा दे जा रही है। आने के बाद भी बार-बार ट्रिप होना और लगातार नौ बजे से दोपहर में प्रचंड गर्मी के दौरान बिजली की कटौती करना परेशानी में डाल रहा है। चेतावनी दी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बिजली को लेकर किसान व व्यापारी सभी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, प्रधान जितेंद्र सिंह, पंकज चौबे, राजेंद्र गुप्ता, झगरू मोदनवाल, सौरभ मोदनवाल, रामरूप निषाद, रामअवध मौर्या, आशीष सोनकर, गोली सिंह, प्रमोद मोदनवाल, अखिलेश शर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed