{"_id":"5cec2152bdec22070e2bd1fe","slug":"15589789479-azamgarh-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्टीनगंज पालिका के प्रस्ताव लिए फिर भेजा रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्टीनगंज पालिका के प्रस्ताव लिए फिर भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मार्टीनगंज कस्बे को नगर पालिका बनाने के लिए रिमाइंडर भेजकर एसडीएम से फिर से प्रस्ताव तलब किया गया है। दीदारगंज क्षेत्र के विधायक सुखदेव राजभर ने विधानसभा में प्रस्ताव बनाकर मार्टीनगंज को पालिका बनाने की मांग की थी। अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया था।
दीदारगंज के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने मार्टीनगंज को पालिका बनाने के लिए विधानसभा के माध्यम से प्रश्न भेजा था। कहा था कि सभी सुविधाओं से युक्त उनके विधानसभा में एक भी नगर पालिका और नगर पंचायत नहीं है। इससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। उनका क्षेत्र नगरीय सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने कहा था कि विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। विधायक के सवाल पर शासन की ओर से जिला प्रशासन से मार्टीनगंज का पालिका बनाने का प्रस्ताव तलब किया था। इस बीच चुनाव के कारण मामला ठप पड़ गया। तहसील प्रशासन की ओर से प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से एक बार फिर एसडीएम को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। तीन प्रतियों में प्रस्ताव तलब किया गया है।