फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मकान में लगी आग, तीन की मौत, चार झुलसे

मकान में लगी आग, तीन की मौत, चार झुलसे

Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग, तीन की मौत, चार झुलसे
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ताड़कडीह गांव में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। इन सभी को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। आग लगने से जहां मकान के भीतर रखे गए लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं दो गाय और तीन बकरियां भी जलकर मर गई। गांव वालों की मदद से फायर ब्रिगेडवालों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मरने वालों में सोमारु (60), गंगा (15) पुत्री प्रेमसागर और उसका छोटा भाई विकास (6) का नाम शामिल है। जबकि झुलसने वालों में प्रेमसागर (40) उसकी पत्नी सुशीला (37), छोटा भाई त्रिभुवन (35) और पिता कन्हई (55) का नाम शामिल है। यह लोग देवगांव कोतवाली क्षेत्र केे ताड़कडीह गांव के निवासी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से यह लोग ईंट की दीवार जोड़कर उस पर करकट और मड़ई रखकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। रविवार की दोपहर को सभी लोग घर में सोए रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक इनके मकान में आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की जानकारी इन्हें तेज धुआं और लपटें उठने पर हुई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज धुप और लपटें उठने की वजह से कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मकान के भीतर परिवार के लोगों के होने पर कुछ लोग हिम्मत जुटाकर भीतर घुसे और बारी-बारी से इन लोगों को बचाकर बाहर निकाला। इस दौरान सभी लोग झुलस गए थे। इसीबीच विकास के अंदर होने की जानकारी पर बहन गंगा पुन: मकान में घुस गई। आग की चपेट में आने से दोनों भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा सीओ लालगंज, तहसीलदार लालगंज मौके पर पहुंचे। जब तक झुलसने वालों को अस्पताल भेजवाते कि सोमारु की भी मौत हो गई। शेष अन्य को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता कि भीतर रखा गया हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। तहसीलदार लालगंज ने लेखपाल को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed