{"_id":"5cead385bdec2207272c52b1","slug":"155889349413-azamgarh-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही सामाजिक क्रांति की कुंजी- दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही सामाजिक क्रांति की कुंजी- दुर्गा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता, भारत सरकार के पूर्व मंत्री और विश्व स्तरीय चिंतक स्व. चंद्रजीत यादव की 12वीं पुण्यतिथि शनिवार को नेहरू हाल में मनाई गई जिसमें लोगों ने पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि स्व. चंद्रजीत यादव के सामाजिक न्याय का सिद्धांत ही सामाजिक क्रांति की कुंजी है। विधायक आलमबदी आजमी ने लोक सभा चुनावों के परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सुनामी है जो सब कुछ बहा ले गई। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने सामाजिक परिवर्तन के दर्शन पर बात रखते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर के दर्शन ही सामाजिक क्रांति की विचार भूमि है। उन्होंने पूर्व मंत्री को महा मानव की संज्ञा देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में सबसे बड़ी भूमिका चंद्रजीत यादव की ही है जिसे वीपी सिंह ने गंभीरता से लागू किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वे न केवल राजनीतिक चिंतक थे बल्कि समाज सुधार के क्षेत्र के दार्शनिक भी थे। वहीं अन्य नेताओं ने लोकसभा चुनावों के परिणामों पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम यादव, दिनेश यादव, उमेश, रामवृक्ष यादव, रामबदन यादव, प्रो. डा. ज्ञान प्रकाश दुबे, अधिवक्ता बेलाल अहमद, दिवानी बार के पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव, लालजीत यादव, मुन्नू यादव, रामसमुझ चौहान, मंतराज यादव, रामबचन, मुख्तार अहमद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामनरेश वर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन अशोक यादव ने किया।