फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पहले दिन आधा दर्जन बकायेदारों की कटी बिजली

पहले दिन आधा दर्जन बकायेदारों की कटी बिजली

Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन आधा दर्जन बकायेदारों की कटी बिजली
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी समाप्त होते ही बिजली विभाग बकाया वसूली की कवायद में जुट गया है। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर बकायेदारों की बिजली काटो अभियान की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन छह बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बकायेदारों पर शिकंजा कसने का निर्देश मातहतों को दिया है। मतगणना के एक दिन पूर्व वीसी के माध्यम से कारपोरेशन के चेयरमैन ने इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश मातहतों को दिया था। इसके साथ ही सभी खंडों के एक्सईएन को मुख्यालय से ही तय की गई 100-100 बकायेदारों की सूची भी उपलब्ध करायी गई। 24 से 31 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान इन बकायेदारों की बिजली काटने अथवा बकाया जमा करा कर रिपोर्ट देने का निर्देश हुआ है। मतगणना समाप्त होने के बाद बिजली विभाग अपने अभियान में जुट गया है। सभी एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत शुक्रवार को आधा दर्जन भर बकाएदारों की बिजली कटने की कार्रवाई की गई। विभाग की विजलेंस टीम के साथ एसडीओ शुक्रवार को दिन भर चक्रमण कर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल प्रशासन को जारी हुई नोटिस
बिजली विभाग के बकायेदारों में आम उपभोक्ताओं के साथ ही कई सरकारी विभाग भी शामिल है। पावर कारपोरेशन ने खंड एक के अंतर्गत ऐसे आठ विभागों का नाम सूची में शामिल कर रखा है। जिसमें राहुल सांकृत्यायन जिला महिला अस्पताल का नाम भी शामिल है। इस अस्पताल पर 59.95 लाख रुपये का बकाया है। शुक्रवार को विभाग की टीम महिला अस्पताल पर लाइट काटने के लिए पहुंची तो अस्पताल प्रशासन ने बकाया भुगतान जमा करने के लिए समय मांगा। जिस पर टीम ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस देकर तीन जून तक बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। वहीं बकायेदारों की सूची में शामिल सर्किट हाऊस व जिला अस्पताल पहले ही अपना बकाया जमा कर चुका है, लेकिन टोकन न जमा करने के चलते उनके खाते में बकाया दर्शा रहा था। कार्रवाई शुरू होने पर दोनों विभागों ने अपने-अपने टोकन लाकर जमा कर दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल टावर पल्हनी की खोली गई लाइन
पल्हनी में लगे बीएसएनएल टावर पर बिजली विभाग का 15.21 लाख का बकाया है। यह भी पावर कारपोरेशन के सूची में शामिल है। यहां भी शुक्रवार को विभाग की टीम पहुंची, लेकिन बकाया जमा करने के लिए कोई मौजूद नहीं मिला। जिस पर विभाग की टीम ने टावर की लाइन काट दिया। एसडीओ अजय मिश्रा ने बताया कि कई बार नोटिस के बाद भी बीएसएनएल बकाया नहीं जमा कर रहा था, जिसके चलते लाइन काटने की कार्रवाई की गई।

पावर कारपोरेशन से मिली सूची में जिन भी उपभोक्ताओं का नाम शामिल है, उनकी बत्ती निश्चित तौर पर काटी जायेगी। लाइन कटने से बचने के लिए ऐसे उपभोक्ताओं को बकाया धनराशि तत्काल जमा करना अनिवार्य है। पावर कारपोरेशन ने भले ही 24 से 31 मई तक अभियान की तिथि नियत की है, लेकिन इसके बाद भी बकाया वसूली की कवायद लगातार चलती रहेगी। -अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed