{"_id":"5c72d7fbbdec2211ac1afdbc","slug":"151551030267-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार में प्रदर्शित हुई डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार में प्रदर्शित हुई डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के फाइन आर्ट सेंटर की डायरेक्टर डॉ. लीना मिश्रा की पेंटिंग इंटरनेशनल आर्ट शो की प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई है। इसका आयोजन योनगं म्यांमार में हो रहा है। उन्होंने पेंटिंग के चयन होने पर खुशी जताई है। साथ ही उन्हें बधाई भी मिल रही है।
फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ. लीना मिश्रा की पेंटिंग कुमुद्रा वेब्स, वर्ल्ड वाइड आर्ट मोमेंट की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्ट शो में योनगं, म्यांमार में प्रदर्शित हुई। जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी और आकाश इन पंचतत्वों में आध्यात्मिकता को दर्शाता शंख जीव के सर्जन का द्योतक है। इसी विषय को दर्शाती इनकी पेंटिंग का शीर्षक अंकुरण का चयन हुआ। डॉ. लीना ने बताया इस प्रदर्शिनी में देश-विदेश से 1000 से अधिक प्रविष्टि में कुल 46 कलाकारों के चित्र प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए। पूरे उत्तर प्रदेश से डॉ. लीना के नाम का चयन किया गया है। इससे पहले भी डॉ. लीना ने अपने चित्रों से कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शिनी में प्रतिभाग किया है। चित्रकला के क्षेत्र में कई अवॉर्ड हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर चुकीं हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।