{"_id":"5c40ca29bdec2273a25624eb","slug":"151547749929-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा जिला प्रशासन, जांच का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा जिला प्रशासन, जांच का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में पीलिया ने महामारी का रुप धारण कर लिया है। एक युवक की मौत के साथ ही पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है। अमर उजाला की खबर पर जिला प्रशासन भी गुरुवार को जाग गया और जिलाधिकारी ने नपा मुबारकपुर क्षेत्र में पीलिया के फैलने के कारणों की जांच का फरमान जारी कर दिया है। मुबारकपुर कसबा में एक सप्ताह से पीलिया की महामारी फैली हुई है। पुरा रानी समेत आसपास के मुहल्लों के 100 से अधिक लोग पीलिया से ग्रसित है तो वहीं एक पीड़ित नूर आलम की मौत भी हो चुकी है। एक सप्ताह बाद भी नये मरीज के सामने आने पर लगाम नहीं लग सका है। कस्बे के लोग दहशत जदा है और नपा प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को कोस रहे है। अमर उजाला लगातार मुबारकपुर में पीलिया के प्रकोप की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गुरुवार को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक युवक के मौत की सूचना है और नपा द्वारा दूषित पानी के सप्लाई के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जिसके आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नपा ने माना हो रही दूषित पानी की सप्लाई
मुबारकपुर। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा नपा मुबारकपुर प्रशासन गुरुवार को यह मान लिया कि उसके व्यवस्था के तहत पाइपलाइन से सप्लाई हो रहा पानी दूषित है। गुरुवार से नपा प्रशासन ने क्षेत्र टैंकर से शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी की सप्लाई शुरू करा दी और लाउडस्पीकर अब यही पानी पीने की अपील भी करायी जा रही है। एक पखवारा पूर्व से ही नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पुरा रानी मुहल्ला समेत आसपास के इलाके में नपा के पेयजल सप्लाई पाइप से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। लोगों के घरों में पाइप लाइन से पहुंचने वाला पानी जहां गंदा था तो वहीं उससे दुर्गंध भी उठा रहा था। यह स्थिति पाइप लाइन में लीकेज के चलते उत्पन्न हुई थी। लोगों की शिकायत के बाद भी नपा प्रशासन ने लीकेज को ठीक कराने में देरी की और उसका परिणाम आज मुहल्ले के लोग भुगत रहे है। पूरे क्षेत्र में पीलिया की महामारी फैली हुई है। नपा प्रशासन बुधवार तक यह कहता फिर रहा था कि नपा द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी में कोई गड़बड़ी नहीं है। नपा प्रशासन नपा के पानी को किसी भी प्रकार से पीलिया रोग के फैलने के लिए जिम्मेदार नहीं मान रहा था। लेकिन बुधवार को नपा प्रशासन ने भी पाइप लाइन से सप्लाई हो रहे पानी को दूषित मान लिया और प्रभावित क्षेत्र में आधा दर्जन टैंकर जगह-जगह लगा दिया। इसके साथ ही लाउडस्पीकर से यह अपील भी की गई कि अब लोग टैंकरों में भरे शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी का ही पेयजल के रुप में प्रयोग करें। सप्लाई पाइप के पानी का प्रयोग अन्य कार्यों में किया जाए।
काटी जाने लगी मेन पाइप लाइन से जुड़ी लोहे की पाइप
मुबारकपुर। नपा प्रशासन ने लोगों के घरों में गए पानी के कनेक्शनों के उन पाइपों को काटने की भी गुरुवार से शुरूआत कर दी जो लोहे की पाइप है। गुरुवार को दर्जन भर से अधिक ऐसे पाइप लाइनों को काटा गया और प्लास्टिक के पाइप से कनेक्शन जोड़ने का निर्देश कनेक्शन धारियों को दिया गया।
विज्ञापन
नहीं थम रहा नये मरीजों के सामने आने का सिलसिला
मुबारकपुर। एक सप्ताह से फैले पीलिया के महामारी से नये मरीजों के सामने आने का सिलसिला अब तक नहीं थमा है। गुरुवार को भी दो नये मरीज सामने आए। जिसमे 17 वर्षीय मो. जहीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती भी कराया गया। इसके अलावा एक और मरीज भी सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचा था। इन दोनों मरीजों की जांच में पीलिया की पुष्टि हुई है।
नपा के पेयजल पाइप लाइन में कोई लीकेज नहीं है और फिर भी यह संभव है कि जो घर-घर कनेक्शन हुआ है, उसमें कही लीकेज हो, जिसके चलते घरों में दूषित पानी जा रहा है। इसी एहतियात के चलते सीएचसी प्रभारी के सलाह पर टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू कराई गई है।
राजपति अभिचल, ईओ, नगर पालिका परिषद, मुबारकपुर।
नपा की पाइप लाइन से घरएों को हुए कनेक्शन में गड़बड़ी की संभावना है, जिसके चलते सभी कनेक्शन धारियों से अपने पाइप लाइन को जो नाली के ऊपर से कराने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह खोदाई करा कर पाइपलाइन के लीकेज की भी लगातार चेकिंग कराई जा रही है।
हाजी अब्दुल मजीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा मुबारकपुर।