{"_id":"5c23c6c3bdec2257162fa612","slug":"151545848515-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बीएसए को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बीएसए को जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के जाफरपुर स्कूल में काफी मात्रा में सरकारी किताबें, जूते और मोजे मिलने के मामले में डीएम की ओर से इसकी जांच एडीएम प्रशासन से कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वयंसेवी संस्थाओं की शिकायत पर मंडलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम सदर ने जाफरपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने लगभग आठ हजार पुस्तकें, जूते और मोजे बरामद किए थे। उन्होंने पकड़े गए सामान के साथ कमरे को सील कर दिया। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी। बाद में यह जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दी गई। एडीएम प्रशासन ने उक्त प्रकरण की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। तभी इस जांच में लगी स्वयं सेवी संस्थाओं ने उक्त प्रकरण में बीएसए को बचाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन जब यह रिपोर्ट जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को मिली तो उन्होंने इस प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की। जिलाधिकारी ने बताया कि एडीएम प्रशासन द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए को करण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनका स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।