फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seventeen passengers caught without tickets on single bus in azamgarh

गजब हाल है: आजमगढ़ में 45 मिनट में एक ही बस में मिले 17 बिना टिकट यात्री, एमडी स्क्वॉड की जांच पर उठे सवाल

Mon, 07 Sep 2026 11:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

बलिया डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 6113 मऊ से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही थी। इस दौरान एमडी स्क्वॉड की चेकिंग में 45 मिनट में एक ही बस में 17 यात्री बिना टिकट के मिले। 

विज्ञापन
Seventeen passengers caught without tickets on single bus in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन निगम के एमडी स्क्वॉड की चेकिंग में बलिया डिपो की एक बस में महज 45 मिनट के अंतराल में 17 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। दोनों प्रवर्तन दलों ने अपनी-अपनी जांच में पकड़े गए यात्रियों के रसड़ा से बिना टिकट बस में बैठने का उल्लेख किया है। वहीं, दोनों जांच स्थलों के बीच करीब 20 किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है। इससे पहली टीम की जांच पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दूसरी टीम को उसी बस में पांच और बिना टिकट यात्री कैसे मिल गए।
विज्ञापन


पांच सितंबर को बलिया डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 6113 मऊ से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही थी। बस पर संविदा चालक राधेश्याम यादव और संविदा परिचालक प्रिया यादव तैनात थे। दोपहर करीब 3.45 बजे एमडी स्क्वॉड के पहले दल ने देवस्थलीय के पास बस को रोककर जांच की। इस दौरान 12 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। टीम ने सभी के संबंध में प्रकरण दर्ज किया। वेबिल में इन यात्रियों के रसड़ा से बिना टिकट बैठने का उल्लेख किया गया। 
विज्ञापन

पहली जांच के करीब 45 मिनट बाद, लगभग 4.30 बजे एमडी स्क्वॉड के दूसरे दल ने सागरपाली नामक स्थान के पास इसी बस को रोककर दोबारा जांच की। इस दौरान पांच और यात्री बिना टिकट मिले। दूसरी टीम की रिपोर्ट में भी इन यात्रियों के रसड़ा से ही बिना टिकट बस में बैठने का उल्लेख किया गया।

क्या बोले अधिकारी
एक ही बस में कुल 17 यात्रियों के बिना टिकट मिलने को परिवहन निगम ने गंभीरता से लिया है। विभागीय स्तर पर चालक और परिचालक की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही दोनों एमडी स्क्वाड टीम की रिपोर्ट भी संदेह के घेरे में है, कारण कि बस में पहली टीम ने पांच यात्री को क्यों नहीं पकड़ा। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच होगी, जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जगदीश प्रसाद, आरएम आजमगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed