{"_id":"5c0ab5b1bdec22417c7290f5","slug":"151544205745-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के साथ ही परिवहन मंत्री और डीएम की शवयात्रा निकालने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के साथ ही परिवहन मंत्री और डीएम की शवयात्रा निकालने का एलान
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिल्डिंग निर्माण के नाम पर रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों का संचालन सड़क से करने और अवैध वसूली का मामला फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। हिंद सेवा दल निषाद सेना के अध्यक्ष रामकिशुन निषाद ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। कहा कि रोडवेज बस का संचालन परिसर से नहीं शुरू किया गया तो सीएम के साथ ही परिवहन मंत्री और डीएम की शवयात्रा निकालेंगे। रोडवेज का नया भवन डेढ़ वर्ष पूर्व से बनकर तैयार है। परिसर में प्लेटफार्म आदि के निर्माण का कार्य 16 महीने में अधिकारी पूरा नहीं करा सके हैं। इसी का हवाला देकर सड़क से ही बसों का संचालन किया जा रहा है। रामकिशुन निषाद ने बताया कि बसों का तिराहे से संचालन होने पर इनका फायदा है। रोडवेज बसों से प्रतिदिन हजारों का माल फर्जी ढंग से ढोया जा रहा है। बसें रोडवेज तिराहे पर खड़ी होती है और माल धीरे से यहीं उतार दिया जाता है। उसकी कोई रसीद नहीं काटी जाती। कैंपस में बस खड़ी होने पर यह खेल बंद हो जाएगा। पिछले दिनों हिंद सेवा दल निषाद सेना के अध्यक्ष रामकिशुन निषाद ने इन मामलों को लेकर रोडवेज तिराहे पर धरना व अनशन किया था तो रोडवेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बसों का संचालन परिसर से होगा। रामकिशुन निषाद ने कहा कि रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण तिराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। आंदोलन के पहले चरण में हम रोडवेज तिराहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्य नाथ, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, डीएम और आरएम की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आरएम कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन