फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शहर में कम तो ग्रामीणांचल में ज्यादा दिखाई दिया भारत बंद का असर

शहर में कम तो ग्रामीणांचल में ज्यादा दिखाई दिया भारत बंद का असर

Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में कम तो ग्रामीणांचल में ज्यादा दिखाई दिया भारत बंद का असर
आजमगढ़। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की ओर से आहुत भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर दिखाई दिया। शहर में जहां बंद का कम असर था तो वहीं ग्रामीणांचल के बाजारों में कई स्थानों पर व्यापक बंदी देखने को मिली। सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों व राजनैतिक दलों के सवर्ण नेताओं ने एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कहीं स्थानों पर जाम लगा कर भी विरोध दर्ज कराया गया। जिला मुख्यालय पर गोविंद दुबे के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। सवर्ण समाज के लोग पहले मेहता पार्क में एकत्र हुए उसके पश्चात कलेक्ट्रेट चौराहे से भारत बंद के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोग काला कानून बंद हो, एससी/एसटी एक्ट का दुरूपयोग बंद हो जैसे नारे लगा रहे थे। जुलूस में शामिल लोग दुकानदारों से बंद के समर्थन में दुकाने बंद करने की अपील भी कर रहे थे। उमेश सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के कार्यो में भारतीय संसद के हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की। गोविंद दुबे ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट का विरोध नहीं है, लेकिन उसके प्रावधान पर हमारी आपत्ति है। विवेक पांडेय ने कहा कि सरकार इस एक्ट को पारित करा के देश में जाति हिंसा को भड़काना चाह रही है। इस अवसर पर पद्माकर लाल वर्मा, विनीत सिंह, अरूण पाठक, विवेक सिंह, रजनीश राय, प्रवीण सिंह, मानवेंद्र सिंह, विक्की सिंह, इंद्रजीत, अनुभव, मनोज, अभिषेक, चंदन, शिवाकांत पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस पूरे शहर का चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महरागंज कस्बे में सवर्ण समाज के लोगों ने एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। बाजार में दवा की दुकानों को छोड़ कर लगभग सभी दुकाने बंद रही। ठेकमा संवाददाता के अनुसार एक्ट के विरोध में ठेकमा, बरदह बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बरदह में अनिल राय की अध्यक्षता में सड़क पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मोहम्मदपुर, तरौका, जमसर, मिसिरपुर, धनछुला, जोकहरा आदि बाजारों में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। सवर्ण समाज के युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसमें आशीष राय, डिपू सिंह, पियूष राय, पप्पू, मुन्नू, प्रिंस, नीशू, विपिन आदि मौजूद थे। लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में एससी/एसटी एक्ट के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ। जिसके पश्चात जुलूस निकाल कर बाजार बंद कराने का प्रयास किया गया। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से भारत बंद समर्थकों में नोकझोक भी हुई, लेकिन पुलिस के सक्रिय रहने से मामला शांत हो गया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात भारत बंद समर्थको ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समर बहादुर सिंह, नागेंद्र सिंह, विनय शंकर, अनिल राज, अवनीश राय आदि उपस्थित रहे। गोसाईगंज बाजार में भी एक्ट के विरोध में दुकानें बंद कराने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में भारत बंद के समर्थन में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील क्षेत्र के गौतम नगर, गोपालपुर, खरिहानी, सिंहपुर आदि बाजारों में लोगों ने जुलूस निकाल कर दुकानें भी बंद कराया। इसके साथ ही जयनगर, मधुपारा, करनेहुंवा आदि बाजारो में भी बंद का मिलाजुला असर दिखायी दिया। मेंहनाजपुर संवाददाता के अनुसार एक्ट के विरोध में युवाओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


जाम लगा कर आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग किया अवरुद्ध
बूढनपुर। एससी/एसटी एक्ट के विरोध का जबरदस्त असर देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। मुख्य मार्ग पर जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बूढनपुर बाजार भी भारत बंद के समर्थन में पूरी तरह से बंद नजर आया। चक्काजाम के पूर्व ओम जी महाराज के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस एक्ट के विरोध में वे लगातार 180 दिनों तक पदयात्रा कर जनजागरण का कार्य करेंगे। सरकार की इस गलत नीति के विरोध में अब आंदोलन लगातार चलता रहेगा। संगोष्ठी के बाद विरोध जुलूस निकला जो रानीपुर, अतरैठ, देऊरपुर, कौडिय़ा, पासीपुर, तेरही, कप्तानगंज, महराजगंज भैरव धाम पहुंच कर रूका। इस दौरान संतोष मिश्रा, विद्यानंद, गौरव, महेंद्र, शुभम, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस निकाल कर बंद कराई गई दुकानें
जहानागंज। भारतीय आरक्षण मुक्ति दल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह के नेतृत्व में जहानागंज बाजार में एससी/एसटी एक्ट का जबरदस्त विरोध हुआ। रामपुर गांव में सवर्ण समाज और आरक्षण विरोधी लोगों का जमावड़ा हुआ। इसके बाद लोग जुलूस की शक्ल में जहानागंज बाजार की सड़कों पर निकल पड़े और एक्ट व सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए दुकाने बंद कराने लगे। जुलूस जहानागंज मोड़, विकास खंड, मवाली मोड़, मिश्रा मार्केट, सैयद मोड़, मवेशी होते हुए जहानगंज चौक पर पहुंची जहां सभा आयोजित की गई। इस दौरान अजय सिंह, पिंटू, पंकज, दीपक, संदीप, सेराज, रामपलट, रविंद्र, विनोद, अरविंद आदि मौजूद रहे। वहीं चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी महाविद्यालय के सामने एक्ट के विरोध में रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया गया। जाम लगाने वालों में सतरूद्र प्रकाश, मुलायम सिंह, गौरव, शिवम, दुर्गा प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टीनगंज-अहरौला में दिखा बंद का असर
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र में भारत बंद कर असर देखने को मिला। सोहौलव्ी, लल्लूगंज बाजार जहां पूरी तरह से बंद रहा वहीं अन्य बाजारों में भी बंदी देखने को मिली। सवर्ण समाज के लोगों ने बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर जाम लगा कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि एक्ट में सरकार द्वारा किए गए नये प्राविधान से सामान्य और पिछड़ी जाति के लोगों का उत्पीडन बढ़ेगा। इस अवसर पर विश्वप्रकाश राय, अवनीश, दीपक, प्रिंशू, गोलू, राहुल सिंह, सोनू राय, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अहरौला क्षेत्र में भी एससी/एसटी एक्ट के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। बाजारों को एक्ट विरोधी लोगों ने जुलूस निकाल कर बंद कराया। इसके साथ ही राष्ट्रपति के नाम रजिस्टर्ड डाक से पत्रक भी भेजा गया। पत्रक भेजने वालों में प्रमोद चौबे, देवी प्रसाद, गणेश, जिलेदार, दिनेश, कृष्ण मुरारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed