फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आंवक कप में सिकरौर ने कोटिला को हराया

आंवक कप में सिकरौर ने कोटिला को हराया

Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
आंवक कप में सिकरौर ने कोटिला को हराया
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आंवक में आयोजित ओपेन आंवक कप के तीसरे दिन गुरुवार को पहला मैच सिकरौर और कोटिला के बीच खोला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकरौर की टीम ने छह ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कोटिला की टीम छह ओवरों में पांच विकेट पर 67 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दूसरा मैच मुहम्मदपुर और चकिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकिया की टीम ने चार विकेट पर 95 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुहम्मदपुर की टीम ापांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में 50 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इसके बाद क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला चकिया और सिकरौर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 75 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी चकिया की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 71 रन ही बना सकी। क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला कोइलारी और मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर ने आठ ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कोईलारी की टीम ने सात ओवरों में दो विकेट खोकर ही विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed