फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मास्टर ट्रेनरों ने बताई खेती की तकनीकि

मास्टर ट्रेनरों ने बताई खेती की तकनीकि

Tue, 12 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनरों ने बताई खेती की तकनीकि
आजमगढ़। किसान पाठशाला के तहत सोमवार को जनपद के कुल 207 चयनित ग्राम पंचायतों में मास्टर ट्रेनरों की ओर से फसल चक्र रबी की खेती के लिए प्रमुख प्रजातियों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, टीकाऊ खेती इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि बुवाई के समय के अनुसार प्रजातियों का चयन करें। ताकि अधिकतम उत्पादन प्राप्त हो सके। गेहूं की देर से बोई जाने वाली प्रजातिया डीबीडब्लू 107, डीबीडब्लू 90, एचडी3059, एचडी 2985 और राज 4238 है। मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर उनकी संस्तुतियों के अनुसार ही खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें। टिकाऊ खेती के लिए गर्मियों में गहरी जुताई, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद फसल चक्र में दलहनी फसलों का समावेस बहुफसली खेती, फसल अवषेश एवं अन्य जैविक अवषेशों का प्रबन्धन जैव उर्वरक एवं जैविक कीटनाषी का प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधारक जिप्सम, प्रेसमड, जीरोटिलेज विधि से बुवाई एवं छिड़काव विधि से उर्वरक का प्रयोग जरूरी है। वर्ष 2017-18 में विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूं 1735, चना 4000, मसूर 4250, राई सरसों 4000, अलसी 4100, अरहर 5450, गन्ना अगैती 325, सामान्य 315 प्रति कुन्तल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed