फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध खनन मिला तो नपेंगे लेखपाल और राजस्व निरीक्षक

अवैध खनन मिला तो नपेंगे लेखपाल और राजस्व निरीक्षक

Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन मिला तो नपेंगे लेखपाल और राजस्व निरीक्षक
लाटघाट। तहसीलदार ने क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन मिलने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही अवैध खनन कर रेत भंडारण करने पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया था। सगड़ी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा उठाने का बाद तहसीलदार की ओर से मामले की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। अवैध खनन कर रेत एकत्र करने के मामले में खनन अधिकारी सुधांशू रंजन द्विवेदी की ओर से जीयनपुर कोतवाली में परमेश्वर यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी चक लालचंद और जयप्रकाश पुत्र रामरूप निवासी बटसरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने अवैध खनन के रेत का भंडारण कर रखा था और इसे बेचा जा रहा था। वहीं, एसडीएम सगड़ी रवि रंजन और तहसीलदार पीके राय ने जीयनपुर, रौनापार और महाराजगंज थाना क्षेत्रों से संबंधित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को हिदायत देते हुए कहा कि जिस किसी के क्षेत्र में अवैध खनन पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अवैध खनन मिलने पर नापे जाएंगे। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन को अंजाम देने वाले खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed