फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खरना के साथ तीन दिवसीय निर्जला व्रत शुरू

खरना के साथ तीन दिवसीय निर्जला व्रत शुरू

Thu, 26 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खरना के साथ तीन दिवसीय निर्जला व्रत शुरू
आजमगढ़। नयाह-खाय के साथ पूर्वोत्तर से प्रसिद्ध छठ महापर्व का आगाज हो चुका है। बुधवार को व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को बखीर और रोटी के रूप में केले के पत्ते रक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को निर्जला व्रत के साथ अस्तचलगामी सूर्य और शुक्रवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बात व्रतियों की पूजा संपन्न होगी। पूजा के मद्देनगर जहां घाटों पर सफाई और वेदियां बनाने का क्रम जारी रहा। वहीं, बाजारों में गन्ना, नारियल के साथ ही फलों, दउरी और सूप की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

छठ महापर्व के तहत गुरुवार को व्रती महिलाओं ने बुधवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर सूर्यदेव की उपासना की। घरों में छठ मैया के गीत गूंजते रहे। शाम के स्नान के बाद नये वस्त्र धारण कर मिट्टी के चुल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी के रूप में प्रसाद बनाया। भगवान को भोग लगने के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्राहण किया। इसके साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास जारी रहेगा। गुरुवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रख महिलाएं घर पर उपासना करेंगी। घाट पर चढ़ाने के लिए प्रसाद आदि तैयार किया जाएगा। शाम को डूबते हुए सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं को व्रत समाप्त होता।
विज्ञापन


बाजारों में चहस-पहल बढ़ी, खूब हुई खरीदारी
आजमगढ़। छठ पूजा के मद्देनजर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। बाजार में फलों के साथ ही गन्ने, नारियल, सूप, दउरी आदि की खूब खरीदारी हुई। गन्ना जहां 25 से 40 रुपये तक में बिका वहीं, नारियल भी 25 से 40 रुपये तक में बिका। छट पूजा में गन्ने का विशेष महत्व होता है, इसलिए बढ़े दानों के बाद भी इसकी खूब बिक्री हुई। इसके लिए बाजारों विशेष रूप से खेप गिराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक क्षेत्र में रही जाम की स्थिति
आजमगढ़। छठ पूजा कर खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने से चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति रही। सड़क के किनारे दुकाने सजने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। व्रति महिलाओं और उनके परिजनों के खरीदारी के लिए उमड़े से बाजार में तिल रखने के लिए भी जगह नहीं थी।

घाटों की होती रही सफाई
आजमगढ़। छठ पूजा के मद्देनजर घाटों को संवारने और सजाने के क्रम बुधवार को भी जारी रहा। लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बेदियां बनाने के लिए पूरे दिन व्र ती महिलाओं के परीजन जुटे रहे। शाम तक घाटों पर चल रहे काम को लगभग संपन्ना कर लिया गया।

नहर में पानी नहीं, अर्घ्य देने में होगी परेशानी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-32 नहर में पानी नहीं आ रहा है। नहर सूखी पड़ी है। नहर सूखने के कारण डाला छठ का पर्व व्रतियों को कीचड़ में मनाना पड़ेगा। क्षेत्र के बीबीपुर, रामगढ़, सरगहा सागर, बछउर खुर्द, बांसगांव, कुदारन तिवारी, मनिकाडीह, चकलालचंद, पूरा बाल नारायण, गड़ेरुआ, लुचुई, खाड़ सहित गांव से शारदा सहायक खंड 32 नहर गुजरती है। यहां पर किनारे महिलाएं डाला छठ की पर्व पर बेदी बनाकर पूजा-अर्चना करती हैं।


झालरों से जगमगाएंगे घाट
आजमगढ़। शहर और विभिन्न गांवों में डाला छठ की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। घाटों की साफ-सफाई, जनरेटर के माध्यम से लाइटों से घाटों को जगमगाने की व्यवस्था तेजी से की जा रही है। चुनावी मौसम में महिलाओं को लुभाने के लिए पूजा सामग्री आदि वितरित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed