फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 women health workers honored for fulfilling their responsibilities with dedication

Azamgarh News: निष्ठा से जिम्मेदारी पूरी करने वाली 15 महिला स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

Tue, 10 Mar 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
15 women health workers honored for fulfilling their responsibilities with dedication
बलरामपुर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल स्थित एएनएम टीसी सेंटर में 15 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने किया था। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा और एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को समाज की सच्ची नायिका बताया। कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। कोल्ड चेन मैनेजर पूनम शुक्ला ने कहा कि टीकाकरण अभियान, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने जैसे कार्यों में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और लगन के साथ निभाया। समारोह में विशेष रूप से आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी से जुड़ीं महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed