फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   145 people occupying public land will have to vacate the land within 7 days

Azamgarh News: सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वाले 145 लोगों को 7 दिन में खाली करना होगा कब्जा

Mon, 05 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
145 people occupying public land will have to vacate the land within 7 days
आजमगढ़। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वाले 145 लोगों को एसडीएम सुनील कुमार धनवंता ने चिह्नित किया है। उन्होंने बेदखली का आदेश जारी करते हुए तहसील में सूची चस्पा की है। ताकि संबंधित व्यक्ति समय से खुद अपना कब्जा हटवा ले। यदि कब्जेदार समय रहते नहीं हटाए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा और उन्हें भू-माफिया घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। कोर्ट से भी लगातार निर्देश जारी हो रहे हैं। इसे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने गंभीरता से लिया और एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में खलिहान, पौधारोपण, नवीन परती, बंजर, भीटा, पोखरी, सौरहन, खाद गड्ढा, नाला, देवस्थान, चकमार्ग व गड़ही की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटवाया जाए। डीएम के निर्देश पर सदर तहसील के एसडीएम सुनील कुमार धनवंता ने ऐसे 145 लोगोंं को चिह्नित कर बेदखली का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी कब्जेदार जमीन को खाली नहीं कर रहे हैं। एसडीएम ने ऐसे लोगों की सूची तहसील के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया है।
विज्ञापन

इन जमीनों पर इतने लोगों का कब्जा
खलिहान : नौ
पौधारोपण : छह
नई परती : 30
बंजर : 25
भीटा : नौ
पोखरी : 17
सौरहन : एक
खाद गड्ढा : पांच
नाला : दो
देवस्थान : एक
मीनाशय : तीन
चक मार्ग : 11
गड़ही : आठ
बाहा : एक
जंगल : तीन
रास्ता : दो
खोर : चार
00
डीएम के आदेश पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अंदर कब्जा नहीं खाली होगा तो तहसील प्रशासन खुद पुलिस फोर्स के साथ वहां जाएगा और कब्जा हटवाएगा। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा और भूमाफिया के रूप में घोषित किया जाएगा।- सुनील कुमार धनवंता, एसडीएम सदर आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed